दम्बलटांडा में डेमेज परियोजना का विधायक ने निरीक्षण, दिये कड़े निर्देश

सचिन अग्रवाल बिजुआ खीरी

 

बिजुआ विकासखण्ड के दम्बलटांडा में 6 वर्ष पूर्व 25 करोड़ रुपये से बनी परियोजना कई जगह से हुई क्षतिग्रस्त। पूर्व स्व विधायक अरविंद गिरी के अर्थक प्रयास से शासन से शारदा नदी द्वारा दम्बल टांडा व रामनगर के बीच 25 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई गई थी। जिसमे 400मीटर परियोजना को पिछले साल शारदा नदी द्वारा कटान कर परियोजना 400 मीटर ध्वस्त हो गयी थी। बरसात से पहले कटान को लेकर क्षेत्रीय सैकड़ो किसान ने कुछ दिनों पूर्व विधायक अमन गिरि से मिल कर,कटान से परियोजना को बचाने के लिये कार्य शुरू करने की मांग की थी,जिसपर मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरि ,ने शारदा नगर डिवीजन सिचाई विभाग के एक्सईएन अजय कुमार व सहायक अभियन्ता राजेश कुमार के साथ दम्बल टाण्डा में ध्वस्त परियोजना का बारीकी से निरीक्षण किया,एक्सईएन के खराब रैवये पर विधायक ने फटकार लगाई,किसानों ने बचाव कार्य को जल्द पूरा व सही ढंग से करने का सुझाव दिया, बचाव कार्य को लेकर एक्सईएन ने क्षेत्रीय विधायक को बताया कि बजट नही है, जो कार्य होना है, इस कार्य मे लगभग करोड़ो रूपये खर्च आने अनुमान है,जिसपर गोला विधायक ने एक्सईएन अजय कुमार से कहा आप लेटर लिख कर दे ,मुख्यमंत्री से मिलकर वो खुद इस कार्य को देखेंगे व जल्द बजट की स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सिचाई विभाग के जेई समेत अन्य कर्मचारी व किसान,सुरेंद्र सिंह,सुमित सिंह,बलजीत सिंह,रमन सिंह ,हरनेक सिंह,समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129