प्रतिबन्धित पॉलिथिन, प्लास्टिक की बिक्री किसी दशा में न हो, अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर वसूलें जुर्माना- जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी 14 जून जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान कहा कि कुछ समय पूर्व धरती पर ही स्वर्गिक माहौल होता था, कोई भी व्यक्ति सांस, फेफड़े की बीमारी से ग्रसित नहीं था लेकिन आज हर दूसरा व्यक्ति इन बीमारियों से जूझ रहा है, इसका मुख्य कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटान है, वन क्षेत्र का निरतंर घटना, वृक्षों की संख्या में कमी होने के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा खतरनाक रूप से घट रही है। उन्होने कहा कि हम सबको इस ओर सोचना होगा, पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, बेलपत्र, गूलर आदि छायादार पौधे रोपित कर कम से कम 02 वर्ष उनकी देखभाल करनी होगी ताकि इन वृक्षों का लाभ मानवता, पृथ्वी को मिल सके, आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण के साथ शुद्ध ऑक्सीजन मिले। उन्होने कहा कि पूर्वजों द्वारा रोपित किये गये पुराने, विशालकाय वृक्षों की बेहतर ढंग से देखभाल की जाये, वन विभाग के अधिकारी पुराने वृक्षों का चिन्हांकन कर उनकी उचित देखभाल करें। उन्होने क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में लगे विशालकाय वट् वृक्ष को अंगीकृत करते हुये कहा कि इस वृक्ष की उनके द्वारा देखभाल की जायेगी।

श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के वृक्षारोपण का लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किया जा चुका है, जनपद में आगामी वित्तीय वर्ष में 35 लाख 63 हजार 100 पौधो रोपित किये जायेंगे, जिन विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है वह दि. 15 जून को अपरान्ह तक निर्धारित प्रारूप पर भूमि की उपलब्धता, गड्ढा खुदान की सूचना प्रत्येक दशा में वन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि रोपित किये जाने वाले पौधों की पर्याप्त सुरक्षा की जाये, पौधों की नियमित सिंचाई की व्यवस्था रहे, पर्याप्त नराई, गुढ़ाई की जाये, रोपित किये गये पौधों के रख-रखाव हेतु विभाग में आयोजनागत मद में उपलब्ध बजट में से दशमलव 5 प्रतिशत धनराशि व्यय की जाये। उन्होने खंड विकास अधिकारियों, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान बालवन, युवावन, शक्तिवन विकसित किये जायें, रक्षाबंधन पर मैनपुरी रैंज के ग्राम रतिभानपुर में 10 हे. क्षेत्रफल में 25 हजार पौधे रोपित कर भाई-बहिन वृक्षारोपण किया जाये, किशनी रैंज में अरिन्द नदी के किनारे 15 हे. क्षेत्रफल में 33 हजार 500 पौधे रोपित कर पवित्र धारा वृक्षारोपण की स्थापना की जाये।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि गठित ग्राम गंगा समितियों की प्रतिमाह बैठक आयोजित कराकर कार्यवृत्त वन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, गंगा समितियां की बैठक में ठोस अपशिष्ट को नदी में प्रवाहित होने से रोकने, नदी तट विकास, वनीकरण, सीवरेज उपचार अवसंरचना विकास, औद्योगिक प्रवाह निगरानी, जैविक खेती के सम्बन्ध में विशेष रूप से चर्चा की जाये, नदियों, नालों, नहरों में कचरा, प्लास्टिक आदि गंदगी न पहुंचे, इसके विशेष प्रबन्ध किये जायें। उन्होने अधिशाषी अभियंता सिंचाई से कहा कि ईसन नदी के जीर्णोद्धार के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाये, ईसन नदी पुल निकट महाराजा तेजसिंह चौराहा के दोनो ओर 02-02 कि.मी. क्षेत्र की सफाई का मास्टर एक्शन प्लान तैयार किया जाये। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन, कंस्ट्रक्शन एवं डिमालेशन बेस्ट की सूचना प्रतिमाह समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ई-बेस्ट अपशिष्ट की सूचना संयुक्त रूप से अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एकत्र कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, सभी स्थानीय निकायों में एम.आर.एफ. सेन्टर का सुचारू रूप से संचालन हो, उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के एम.आर.एफ. सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय अग्रवाल, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, योगेन्द्र कुमार, धु्रव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी करहल संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह, एस.एफ.ओ. राजीव दीक्षित, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129