उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बच्चों संग मनाया पावन पर्व

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

 

बच्चों को त्योहारों और परंपराओं की महत्ता से अवगत करवाते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया

 

*रेवाड़ी, 30 अक्टूबर।*

 

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने आस्था कुंज में रह रहे बच्चों के साथ खुशियां सांझा की। दीपावली पर्व के उपलक्ष में उपायुक्त ने इन बच्चों के अच्छे भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पावन पर्व के उपलक्ष में उपहार और मिठाई वितरित की। बच्चों ने भी उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

 

उपायुक्त ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि दीपावली की असली खुशी तब है, जब हम दूसरों के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाएं और उनके साथ खुशियां बाटे। ऐसे प्रयास ही समाज में प्रेम और भाईचारे के दीप जलाते हैं।

 

उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे बच्चों को मन लगाकर पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अच्छी शिक्षा ही समाज में आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करती है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसे हासिल कर हम अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

 

 

 

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव तथा कार्यक्रम अधिकारी पिंकी यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थी, उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को त्योहारों की महत्ता और परंपराओं से अवगत करवाते हुए उन्हें समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि उपहार केवल सामग्री नहीं बल्कि बच्चों के जीवन में प्रेम, अपनत्व और समाज का भाव जागृत करने का एक छोटा सा प्रयास है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129