नोडल अधिकारी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

अपने जनपद भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी चैत्रा वी ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह संडीला के सुम्बा बाग़ में अमृत योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी देखने पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय को परियोजना की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पम्प हाउस और स्टॉफ क्वार्टर के कार्य को देखा। भूमि परीक्षण रिपोर्ट, ले आउट प्लान आदि दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संडीला के कैनाल रोड जाकर सड़क का पुनर्निमाण के कार्य को देखा। संडीला के बाद नोडल अधिकारी अहिरोरी विकास खण्ड के नयागाँव मुबारक़पुर पहुँचीं। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पंप हाउस वह स्टाफ क्वार्टर को देखा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक घरों में कनेक्शन दिए जाएं। निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल निगम ग्रामीण एक त्रिपाठी से जल आपूर्ति के रोस्टर के बारे में जानकारी ली। परियोजना का लेआउट मैप देखा। पानी की टंकी के परिसर में उन्होंने अमरूद के पौधे का रोपण किया। इसके पश्चात वह इसी ग्राम पंचायत में स्थिति गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुँचीं। यहां उन्होंने गो पूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से गाय को फल खिलाया। उन्होंने कहा कि गौशाला में सभी तरह की व्यवस्थाएं रखी जाएं। उन्होंने भूसा चारा आदि की खरीद की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विकास भवन में जल निगम व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात वह महोलिया शिवपार में जिला जीवन मिशन की परियोजना को देखने पहुँचीं। यहाँ उन्होंने पम्प हाउस का निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। यहाँ पर भी उन्होंने अमरुद के पौधे का रोपण किया। यहाँ से वह पुनः नयागाँव मुबारकपुर पहुँचीं और जल जीवन मिशन के कनेक्शन धारकों से बात की और जल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से आपूर्ति मिल रही है। एक स्थान पर ढीले तार देखकर उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। नयागाँव से वह सीधे बघौली प्रताप नगर मार्ग का निरीक्षण करने पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सड़क पर साइनेज लगवाने का कार्य जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने अपने सामने फीते से सड़क की चौड़ाई नपवाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129