सपा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने विधानसभा जलालाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में किया तूफानी दौरा

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो 

शाहजहांपुर। विधानसभा जलालाबाद में ब्लाक मिर्जापुर, कलान के विभिन्न गांव गांव एवं कस्बा में आज समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है। किसानों के हक और सम्मान के साथ खड़ी है। जहां भी किसानों के अधिकार की बात आयेगी, समाजवादी पार्टी उनके साथ रहेगी।

राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। जनता से झूठे वादे किये है। आज किसान और नौजवान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगारी से त्रस्त होकर भारतीय युवाओं का रोजगार के लिए युद्धरत देशों में जाना भाजपा सरकार की संकीर्ण नीतियों की हार है। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियां विफल हैं। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों पर लाठियां चला रही है। आसूं गैस के गोले छोड़कर प्रताड़ित कर रही है। सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। किसानों की जान जा रही है। इससे पहले भी भाजपा सरकार के बनाये तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन के दौरान 800 से ज्यादा किसान शहीद हो गये थे। राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं, गिरोह है। भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है। असंवैधानिक कार्य कर रही है। वोट की लूट कर रही है। जनता के अधिकार छीन रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों को खत्म कर रही है।

राजेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। आम जनता की आजादी बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा भाजपा ने किस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली की। बेईमानी की। वोट की लूट हुई। देश की जनता सब देख रही है। अब जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे।तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी को वोट ,सपोर्ट करने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129