रेवाड़ी जिला अध्यक्ष वंदना पोपली सम्मानित, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

रेवाड़ी। 27 अप्रैल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिला रेवाड़ी के सभी 792 बूथों पर एक साथ देखा और सुना गया। यह अद्वितीय उपलब्धि रेवाड़ी जिले के संगठनात्मक समर्पण और अनुशासन का परिचायक बनी।

 

इस ऐतिहासिक सफलता पर पंचकूला में आयोजित एक बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

 

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि रेवाड़ी के सभी 792 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह जिला अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं तभी जन-जन तक पहुँचती हैं जब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय और समर्पित हों।

 

डॉ. वंदना पोपली ने इस सम्मान को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया और कहा कि यह सफलता उनके सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है, और रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है।

 

जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संगठन को और अधिक मज़बूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीर्ष नेतृत्व के विश्वास को कायम रखते हुए वे जिले को संगठनात्मक दृष्टि से एक नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत पहले ही जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत से हो चुकी है।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना पोपली ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजकों, जिला और मंडल आईटी टीम को विशेष रूप से बधाई दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129