आदि- गुरु महर्षि वेदव्यासजी की पौराणिक तपस्थली पर आयोजित होगा प्रादुर्भाव समारोह, चरणाभिषेक, संगोष्ठी व धर्म गुरुओं का सम्मान

यज्ञदत्त चतुर्वेदी संवाददाता सदर मथुरा

 

श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति व्यास पूर्णिमा परंपरागत रूप से आदि-गुरु महर्षि वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह का आयोजन कृष्णगंगा घाट स्थित कृष्ण द्वैपायन व्यासजी पौराणिक तपस्थली पर आयोजित होगा। इसी संदर्भ में समिति की एक बैठक में समारोह की रूपरेखा तय की गयी। समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज ने जानकारी दी कि वृंदावन के सुदामाकुटी नाभापीठ द्वाराचार्य स्वामी सुतीक्षण दास महाराज मुख्य अतिथि होंगे। अन्य संत भी सहभागिता करेंगे। अध्यक्षता महंत राधाकान्त गोस्वामी करेंगे। स्मारक समिति के योगेश उपाध्याय आवा ने बताया कि प्रति वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष यह समारोह अभूतपूर्व होगा। समिति अध्यक्ष पं. शशांक पाठक ने बताया कि 19 जुलाई को प्रात: 10 बजे व्यासजी का वैदिक मंत्रोच्चार व वेद मंत्रों से चरणाभिषेक धर्मगुरु, विद्वतजन, पांडित्यजन व विप्रजन करेंगे। तत्पश्चात वस्त्र अलंकरण, सुगंध सेवा पुष्प सेवा कर पूजन अर्चन के बाद उनके जीवन दर्शन पर विद्वत संगोष्ठी होगी। इस अवसर पर सात धर्म गुरुओं का सम्मान किया जायेगा। संयोजक शिवओम गौड़ शास्त्री ने बताया कि व्यास जी के जन्मोत्सव के कारण ही व्यास पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। इसलिए यह परंपरा रही है की सभी गुरुजन पहले आदि गुरु का पूजन इस समारोह में करते हैं इसके बाद अपने मठ या अपने स्थान पर शिष्यों द्वारा अपना पूजन कराते हैं। इसी कारण पूर्व दिवस पर यह समारोह आयोजित किया जाता है।

बैठक में विचार व्यक्त करने वालों व रूप रेखा तय करने वालों में प्रमुख रूप से महामंत्री सुमंत कृष्ण शास्त्री, उपाध्यक्ष राहुल पाराशर, आचार्य विष्णुशरण भारद्वाज, मंत्री हर्षवर्धन शास्त्री, महंत दीपक शास्त्री, आचार्य लालजी भाई शास्त्री, पं. मुरारी लाल उपाध्याय, विनोद गौड़, आशीष शर्मा, आचार्य पं. यज्ञदत्त शास्त्री , गिरीश शास्त्री आदि मौजूद रहें ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129