आंध्र प्रदेश, ओडिसा और अरुणाचल प्रदेश का शासन सुरक्षित हाथों में – हिन्दू महासभा

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आंध्र प्रदेश, ओडिसा और अरुणाचल प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकार के अस्तित्व में आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वहां के मतदाताओं का उनके सजग मतदान के लिए आभार प्रकट किया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथ का हिन्दू विरोधी चेहरा उपरोक्त तीनों प्रदेशों के मतदाता पहचान चुके हैं, इसलिए राजग के घटक दलों को सत्ता की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि आंध्र, अरुणाचल और ओडिसा का शासन अब सुरक्षित हाथों में है और तीनों प्रदेश अब दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने तीनों प्रदेशों में राजग गठबंधन के नेताओं की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हे बधाई देते हुए मुख्यमंत्रियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने ओडिसा के मुख्यमंत्री भाजपा के मोहन चरण मांझी की शुभकामनाये देते हुए कहा कि मोहन चरण माझी ने बीजू जनता दल के 24 साल के राजनीतिक तिलिस्म को ध्वस्त कर ओडिसा की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात किया है। उन्होंने मोहन चरण माझी के शासन में ओडिसा के चहुंमुखी विकास और गरीबी उन्मूलन का भरोसा जताया है। हिन्दू महासभा के ओडिसा प्रदेश अध्यक्ष सौम्य रंजन प्रधान ने भी ओडिसा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जादुई नेतृत्व में पहली बार ओडिसा में भाजपा की सरकार बनी है। यह सरकार ओडिसा के नागरिकों के लिए हवा का ताजा झोंका का अहसास करवाने वाली एक सक्षम और सबल सरकार सिद्ध होगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने आंध्र प्रदेश में राजग के घटक दल तेलगु देशम पार्टी के चंद्र बाबू नायडू को मुख्यमंत्री बनने पर उन्हे बधाई देते हुए उनसे आंध्र प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए समर्पण भाव से शासन करने का आह्वान किया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खंडू को बधाई देते हुए अरुणाचल प्रदेश को भारत का गौरव बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129