शक्ति स्वरूपा में महती भूमिका के लिए राम मोहन गुप्त सम्मानित

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी

 

मां जगदम्बा एवं मातृ शक्ति नारी की स्तुति गाथा एवं नमन को समर्पित काव्य संग्रह “शक्ति स्वरूपा” में सम्मिलित होकर रचना सहयोग करने और साहित्य सृजन में महती भूमिका के लिए राम मोहन गुप्त को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

नीलम पब्लिकेशन मुंबई द्वारा जगत जननी मां दुर्गा एवं नारी के विभिन्न स्वरूपों एवं कृतित्व को संजोए साझा काव्य संग्रह “शक्ति स्वरूपा” का प्रकाशन किया गया है जिसमें नगर के समाजसेवी, साहित्यकार राम मोहन गुप्त ‘अमर’ की रचनाएं ‘सदा रखना हाथ भक्तों पर और माता सबका कल्याण करें’ भी सम्मिलित और प्रकाशित हुईं हैं। रचनाओं के प्रकाशन, साहित्य साधना पथ पर निर्बाध गति से अग्रसर होने में अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए राम मोहन गुप्त को संग्रह के संपादक डॉ. विजय नारायण पाटिल एवं नीलम पब्लिकेशन परिवार द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

साहित्यधर्मी राम मोहन गुप्त इससे पहले भी विभिन्न साझा संग्रहों में प्रकाशित-प्रशंसित एवं विविध मंचों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं तथा इनके दो एकल काव्य संग्रह “स्वप्न हुए साकार एवं बंदिशे जीवन की” भी प्रकाशित हो चुके हैं। राम मोहन गुप्त को प्राप्त उपरोक्त प्रशस्ति सम्मान पर इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129