किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का तत्काल किया जाये निराकरण, शिकायतकर्ता से संवाद के उपरान्त ही अपलोड की जाये आख्या-जिलाधिकारी।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

शासन स्तर से प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक को तत्काल करें निस्तारित, शिकायतों के गुणवत्तापरक निराकरण के लिये संवेदनशील रहें अधिकारी-अंजनी कुमार।

 

मैनपुरी 22 मार्च, 2025- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर होने वाले असंतुष्ट फीडबैक एवं लम्बित सन्दर्भों की विभागवार समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अधिकारियों के सराहनीय योगदान के फलस्वरूप जनपद ने शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में 07वीं रैंक प्राप्त की है, सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि अभी थोड़ी मेहनत की और आवश्यकता है यदि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संवाद किया जाये, शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त न हो तो जनपद की रैंक में और सुधार हो सकता है। उन्होने कहा कि 01 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य प्राप्त शिकायतों में से 22 शिकायतों पर तहसीलदार भोगांव, 20 शिकायतों पर अधिशासी अभियंता विद्युत, 18 शिकायतों पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, 06 शिकायतों पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, 04-04 शिकायतों पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ए.आर. को-ऑपरेटिव द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता नहीं की गई है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करें यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो तो उसके असंतुष्ट होने का कारण आख्या पर अंकित किया जाए, मौके पर 02 गवाहों के हस्ताक्षर अवश्य कराये जाएं।

अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने हेल्पलाइन सन्दर्भ की समीक्षा करने पर पाया कि दि. 20 फरवरी से 22 मार्च के मध्य 531 प्राप्त फीडबैक में से 194 फीडबैक असन्तुष्ट प्राप्त हुए, परियोजना अधिकारी नेडा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक चकबंन्दी, चकबंदी अधिकारी करहल, मैनपुरी, सब रजिस्ट्रार भोंगाव, उप जिलाधिकारी घिरोर, सहायक विकास अधिकारी कुरावली, प्र. चिकित्साधिकारी कुरावली, मैनपुरी, अधिशाषी अधिकारी ज्योति खुडिया, बरनाहल से सम्बन्धित शतप्रतिशत शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है। उन्होने आई.जी.आर.एस. पोर्टल की समीक्षा में पाया कि 20 फरवरी से 22 मार्च तक 483 प्राप्त फीडबैक में से 266 फीडबैक असन्तुष्ट पाये गये है उपायुुक्त स्वरोजगार से सम्बन्धित 04 फीडबैक में से 04, सब रजिस्ट्रार स्टाम्प भोगांव से सम्बन्धित 03 फीडबैक में से 03, सहायक महानिरीक्षक निबंन्धन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी घिरोर, सब रजिस्ट्रार स्टाम्प मैनपुरी, पूर्ति निरीक्षक खाद्य रसद कुरावली, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुरावली, से सम्बन्धित 02 फीडबैक में से 02, अधिशाषी अभियंता प्रान्तीय खण्ड, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्राचार्य डायट, अधिशाषी अभियंता आरईएस, उपायुक्त मनरेगा, खनन निरीक्षक के यहां शतप्रतिशत असन्तुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है प्राप्त असन्तुष्ट फीडबैक 266 में से अभी 63 फीडबैक पर कार्यवाही लम्बित है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

ए.डी.एम. ने कहा कि अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कुसमरा, उप जिलाधिकारी भोगांव के यहां 01-01 मुख्यमंत्री संन्दर्भ समय सीमा के भीतर का लम्बित है जबकि विभिन्न विभागों में मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के 84, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य सचिव कार्यालय के उपजिलाधिकारी भोंगाव के यहां 05, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार कुरावली के यहां 02-02 संन्दर्भ समयसीमा के लम्बित है जबकि 54 आनलाइन संन्दर्भ, 10 पीजी पोर्टल संन्दर्भ विभिन्न विभागों में लम्बित हैं, अधिकांश लम्बित संन्दर्भो के निस्तारण की नियत तिथि 23 से 26 मार्च की है, इसलिए सम्बन्धित अधिकारी लम्बित संदर्भांे को नियत तिथि से पूर्व निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद, उप जिलाधिकारी भोगांव, कुरावली, संध्या शर्मा, राम नारायण, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, सौम्यवर्धन आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129