रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा आए, सेना के साथ योग करने के बाद करेंगे बांके बिहारी के दर्शन

यज्ञदत्त चतुर्वेदी सदर मथुरा

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार देर शाम मथुरा आए। खराब मौसम के कारण उनका आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा मथुरा आगमन टाला गया। सेना के अधिकारी उन्हें नोएडा एक्सप्रेस से मथुरा लाए। देर शाम 7:45 बजे करीब रक्षा मंत्री का सेना के गेस्ट हाउस में आगमन हुआ। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारी सुरक्षा इंतजाम यहां किए गए।

 

देर शाम रक्षा मंत्री के मथुरा आगमन पर सेना के गेस्ट हाउस में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश व अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी उनके स्वागत को पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद रक्षा मंत्री सैन्य अधिकारियों के परिवारों से मुलाकात को गए। उनके साथ रात्रि में सहभोज किया। इसके बाद गेस्ट हाउस में विश्राम किया।

 

शुक्रवार सुबह 6:45 बजे से 7:40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांकेबिहारी मंदिर में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर से दोपहर 12 बजे वापस सेना के गेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे आगरा के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।

 

वहां से 5:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पूर्व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस महकमे के साथ बैठक की। सभी अधीनस्थों को आदेश दिया कि किसी भी प्रकार से रक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। बांके बिहारी के दर्शन के दौरान वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया जाए।

सड़कों के गड्ढों में खूब उछली रक्षा मंत्री की गाड़ी

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नोएडा एक्सप्रेस-वे से लक्ष्मीनगर, कृष्णापुरी तिराहा होते हुए टैंक चौराहा होते हुए सैन्य गेस्ट हाउस लाया गया। इस दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी टूटी सड़क के गड्ढों में खूब उछली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129