पुलिस अधीक्षक ने किया दन्नाहार थाने का किया औचक निरीक्षण।

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

मैनपुरी। जनपद के थाना दन्नाहार में आज पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने थाने का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्य प्रणाली , बैरिक, हवालात , साइबर हेल्प डेस्क, कागजी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें शिकायतों का शीघ्र निस्तारण और आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए। समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करना। क्षेत्र में गस्त और चौकसी बढ़ाकर अपराध पर अंकुश लगाना आदि।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने और उन्हें सुरक्षित महसूस करना , यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और यातायात संबंधित अपराधों पर कार्यवाही करना।

सभी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखना और उनकी नियमित जांच करना।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि थाने की कार्यप्रणाली में ज्यादा सुधार लाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली का आकलन करना था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे नियमित रूप से सभी थानों का निरीक्षण करते रहेंगे। ताकि पुलिस व्यवस्था और बेहतर, चुस्त दुरुस्त बनाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह ने सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाने में इन निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लग सकेगा। और आम जनता से अपील की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे। तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दे। त्वरित कार्यवाही होगी। इस मौके थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह, व oउo. नि o अमरदीप सिंह, उo. नि o इंद्रपाल सिंह,, पी.आर.ओ छत्रपाल सिंह , और समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129