शाहजहांपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष ने कहा कि, व्यापारी समाजवादी पार्टी के साथ है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पीएम यो या सीएम भाजपा के तमाम नेता अब हिंदू, मुस्लिम, मंदिर और मस्जिद की बात करने लगी है। महगाई और बेरोजगारी पर बात नही की जाती है।

 

समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल आज शाहजहांपुर के सपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हम सभी लोग हिंदू हैं। इसकी किसी से प्रमाण की आवश्यकता नही है। हम लोग अपने घरों में प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं। इसको आस्था का विषय तो बना सकते हैं लेकिन राजनीति का विषय नही बनाया जाना चाहिए। आज बीजेपी जिस तरह से हिंदू मुस्लिम की बात जिस तरह से मंचो से कर रही है। मंदिर मस्जिद की बात भी मंच से की जा रही है। भाजपा देश के हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी करना चाह रही है। इससे ये साबित होता है कि, भाजपा का पूरा परिवार हताश हो चुका है। उनको पता है कि, इस समय बदलाव की लहर चल रही है। अगर उन्होंने विकास किया है तो उनको ये बात कहने की जरूरत नही है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, चिकित्सा और उच्च शिक्षा का मुद्दा कहां गया। वोट को पाने और लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। सीएम द्वारा सपाईयों को गर्मी चढ़ने के सवाल पर कहा कि, देश का पीएम हो या किसी भी प्रदेश का सीएम हो उसकी भाषा शालीन होना चाहिए। अगर वो मुख्यमंत्री बने हैं तो जो उनको वोट किए हैं और जो नही किए हैं। वो सभी के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए उनको मर्यादा और शालीनता का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जाकर हम लोग व्यापारी जोड़ों भाजपा का पोल खोलो अभियान चला रहे हैं। व्यापारियों को बताया जा रहा है कि, व्यापारियों का हित समाजवादी पार्टी की सरकार में है। बता दें कि, इंडिया गठबंधन ने शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर ज्योत्सना कश्यप और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अवधेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129