योगी के मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के साथ लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने व्यापारियों से की वार्ता, हर बूथ पर कमल खिलाने की अपील

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव करीब आते ही लगातार भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर के समर्थन में मंत्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को मंत्री नन्द गोपाल नन्दी शाहजहांपुर पहुंचे। यहां लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर और उनके समर्थकों ने केरूगंज स्थित अग्रसेन भवन में जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने शहर के सम्मानित व्यापारियों के साथ वार्ता की। जिसमे मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर उपलब्धियां गिनाते हुए हर बूथ पर कमल खिलाने की अपील की है।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई हैं। तब से व्यापारियों का व्यापार पहले से बेहतर हुआ है। उसका कारण ये है कि, इससे पहले की सरकारों में जमकर लूट होती थी। व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया था। नया व्यापार कोई करना नही चाहता था। यहां तक व्यापारियों से हफ्ता वसूली जाती थी। लेकिन जब भाजपा की सरकार आई। तब से हफ्ता वसूली करने वाले जेल गए या फिर प्रदेश छोड़ गए। ऐसा इसलिए हुआ कि, प्रदेश के सीएम और देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास की बात की है। और साथ ही पुलिस को कार्य करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। जिससे कि, प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने व्यापारियों में जोश भरते हुए नारा दिया कि, अबकि 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार

 

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष श्री केसी मिश्रा जी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी, मा0 एमएलसी श्री सुधीर गुप्ता जी, मण्डल अध्यक्ष श्री वैभव खन्ना जी, पार्टी पदाधिकारीगण एवं सम्मानित व्यापारी बंधुओं की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129