शाहजहांपुर में भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने आज किया नामांकन

अभिषेक चौहान ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने आज नामांकन कराया है। नामांकन कराने के लिए प्रदेश के तीन कद्दावर मंत्री उनके साथ रहे। नामांकन कराने से पहले एक्सिस बैंक की बिल्डिंग में कार्यकर्ताओं को लोकसभा प्रत्याशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, पिछले चुनाव में मंत्रियों से लेकर तमाम वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों ने तन मन धन से मेहनत कर 2 लाख 70 हजार वोटों से जीत दिलाई थी। इस बार भी सभी इतनी मेहनत करेंगे कि भाजपा की प्रचंड जीत होगी। साथ ही उन्होंने गठबंधन पर भी निशाना साधा है।

मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपना नामांकन कराया है। नामांकन कराने से पहले उन्होंने सेठ इन्कलेव स्थित ऐक्सिस बैंक की बिल्डिंग में कार्यकर्ताओं के साथ एक सम्मेलन किया। जिसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। सम्मेलन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण सागर ने कहा कि, सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। पिछली बार जनता ने 2 लाख 70 हजार वोटों से जीत दिलाई थी। पिछले चुनाव में मंत्रियों से लेकर विधायक, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों ने तन-मन और धन के साथ मेहनत की थी। इस बार भी पहले की तरह पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मेरे साथ है। बूथ अध्यक्ष एक योद्धा के रूप में क्षेत्र की जनता के पास जाकर मेरे हक में वोट देने अपील कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

 

अरुण सागर ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, गठबंधन की हालत पूरे देश और प्रदेश में सभी देख रहे हैं। गठबंधन की कोई निति नही है। उनके पास कोई एजेंडा नही है। किस एजेंडे के तहत वह जनता के पास जा रहे हैं। इसके बारे मे उनको और उनके प्रत्याशियों को खुद नही पता है। सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। सभी ने देखा है कि, बहुत कम ऐसी लोकसभा सीटें हैं। जहां से गठबंधन प्रत्याशी न बदले हों। तीन तीन बार प्रत्याशियों को बदला गया। गठबंधन को जब अपने प्रत्याशियों पर भरोसा नही है तो आम जनता कैसे भरोसा करेंगे।

 

नामांकन कराने के लिए अरुण सागर के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पहुंचकर सभी हौसला बढ़ाया। वहीं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि, प्रदेश की 80 की 80 सीके भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। क्योंकि हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं क्षेत्र में उस तरह से कार्य कर रहे हैं। जैसे सरहद पर सैनिक मुस्तैद रहता है। आठ लोकसभा सीटो पर चुनाव हो चुका है। सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129