यूपी वित्तमंत्री ने राजभवन में प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर साधा निशाना, नेताओ ने किया स्वागत

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर। गृह जनपद पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का भाजपा नेताओं ने राजभवन में स्वागत किया है। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कहा कि, जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आई है। तब से अपराधियों के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई की गई। इसके अलावा उन्होंने गठबंधन और केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

वित्त मंत्री ने सुरेश खन्ना ने कहा कि, जिस दिन से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आई है। उस दिन से अपराधियों का स्थान उत्तर प्रदेश में कहीं नही है। किसी भी हालत में स्वीकार नही है। अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार ने जिस तरह से मजबूती के साथ कार्रवाई की है। वो देश और दुनिया जानती है और दूसरे देश के लोग भी इस बात की प्रशंसा कर चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिनके उपर जो भी आरोप लगे हैं। उसकी हर स्तर पर जांच हुई है। आज ही जानकारी हुई है कि, संजय सिंह को जमानत मिल गई है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने बहुत किया है। जितनी बुनियादी जरूरतें थीं उनको पूरा किया है और पूरा करने का भरसक प्रयास किया है।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि, गठबंधन के लोगों को देख लीजिए। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बेल पर है। उनके सबसे बड़े सहयोगी आरजेडी के लालू प्रसाद यादव का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके अलावा उद्धव ठाकरे, शरद पवार हो, या चाहे ममता बनर्जी हो। ये सभी ये चाहते है कि, इनके परिवार का ही व्यक्ति आगे आए। सिर्फ परिवारवाद की राजनिति को आगे बढ़ाना चाहता हैं। इसका उनको खामियाजा भी भुगतना पड़ा। देश में इन जैसे संगठनों के प्रति अविश्वास बढ़ा है। इनके खिलाफ एक नकारात्मक माहौल बना है। जबकि देश के प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने इस दस साल में ये साबित भी कर दिया है कि, देश में जितने गरीब है। जिनको कभी सत्ता का लाभ नही मिला है। उन लोगों तक तमाम योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

 

उन्होंने कहा कि, आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन अन्य राज्यों में एक दूसरे के खिलाफ है। पंजाब में एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि, किसी भी पार्टी के साथ समझौता नही होगा। जब मध्यप्रदेश का चुनाव होना था। तब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को क्या क्या नही कहा था। चालू पार्टी, धोखेबाज पार्टी और हर तरीके के अपशब्दों से नवाजा था। इन लोगों के बीच किसी तरह का विश्वास नही है। इनका सिर्फ एक मकसद है कि, मोदी को हटाओ। जितने भी भ्रष्टाचार करने वाले लोग हैं। ये चाहते हैं कि, खूब भ्रष्टाचार करो, उसके उपर पर्दा पड़ा रहे और उसके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई न हो। ये बात केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को पसंद नही है।

 

सुरेश खन्ना ने कहा कि, एक रैली में कहा गया कि, हिंदुस्तान बट जाएगा। देश को खतरा है। लेकिन देश की जनता के बीच ये भी मैसेज जाना चाहिए कि, देश को किसी तरह का खतरा नही है। देश को समाज और सविंधान किसी को भी कोई खतरा नही है। खतरा गलत काम करने वालो को है। सरकारी पैसे को किसी तरह की छति न हो। इसके लिए आपने दिल्ली का प्रकरण तो देखा है। 26 फरवरी से मनीष सिसोदिया जेल में हैं। अब केजरीवाल भी जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के चार नेता इस समय जेल में हैं। आज कुछ देर पहले ही संजय सिंह को जमानत मिली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129