उधरनपुर में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

शाहाबाद हरदोई। नगर के उधरनपुर में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री,निवर्तमान सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष सहित स्थानीय नेता शामिल हुए। सोमवार को नगर के उधरनपुर में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,निवर्तमान सांसद जय प्रकाश रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, क्षेत्र के राजनीतिक लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सभी को पुराने गिले शिकवे भूल कर सबको गले लगाना चाहिए।लोकसभा चुनाव आ गए हैं। होली मिलन समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता भीड़ बता रही है कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूर्ण करने का कार्य किया है।प्रदेश सरकार में सभी महिलाएं और बहनें सुरक्षित हैं। सब का साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया जा रहा है।

सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा हमने क्षेत्र के सभी विधायकों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को पूर्ण करवाया है।सांसद बनने के बाद जो भी विकास कार्य रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा पूरे देश में मोदी के सिपाही तैनात है और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं।सभी लोग मतदान के दिन वोट डलवाने में पूरा सहयोग करें। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लालाराम, राजेंद्र मिश्रा,गोविंद राम दीक्षित,विकास मिश्रा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129