कन्नौज: जिला पंचायत अध्यक्ष के करीबी पर कार्यवाही की मांग।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के करीबी द्वारा ब्राह्मण समाज को दी गई धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चार दिन पहले भंते चैतसिक बौद्ध ने मीडिया के सामने ब्राह्मणों को तलवार से काटने की धमकी दी थी। इस घटना के विरोध में आज ब्राह्मण समाज और नव हिन्दू सभा के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छिबरामऊ निवासी एडवोकेट अनुपम बाजपेई के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, उनके पति ओमकार शाक्य और भंते चैतसिक बौद्ध के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एडवोकेट अनुपम बाजपेई ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को मिले सरकारी गनर का दुरुपयोग उनके पति ओमकार शाक्य कर रहे है। वे गनर के साथ घूम कर लोगों पे अपना धौंस जमाते है। बाजपेई ने मांग की है कि प्रिया शाक्य की सुरक्षा वापस ली जाए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय दुबे, राजेश शुक्ला, डॉ० सरित दुबे समेत कई लोग शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129