हिन्दू महासभा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरेगी प्रत्याशी – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

केरल प्रदेश अध्यक्ष राजेश के वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगे

 

दिल्ली।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा की है। उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड प्रदेश अध्यक्षों को प्रत्याशियों का चयन कर सूची राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। केरल प्रदेश अध्यक्ष राजेश के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियका गांधी के खिलाफ अपना परचा दाखिल करेंगे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में हिन्दू महासभा अपने प्रभाव वाली विधानसभा सीटों से प्रत्याशी खड़ा करेगी। झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय द्वारा गठित चयन समिति द्वारा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा स्वीकृत होने के बाद जारी की जाएगी।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी ने कहा कि झारखंड में बीस प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने हिन्दू महासभा झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पारस्परिक मतभेद भूलकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने कहा कि तीन से पांच प्रत्याशियों की सूची वो प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय को सौंपेंगे।

महाराष्ट्र के अध्यक्ष नितिन व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र में करीब दस सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची तैयार हो रही है और शीघ्र ही जारी की जाएगी। केरल हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और हिन्दू महासभा से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके राजेश के ने वायनाड लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129