सपा कांग्रेस के गठबंधन की संयुक्त बैठक कांग्रेस कार्यालय पर हुई संपन्न  

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कश्यप को जीताने की बनाई गई रणनीति

शाहजहांपुर। जनपद के टाउन हाल स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर सपा व कांग्रेस गठबंधन की एक संयुक्त बैठक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सपा व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी श्री राजेश कश्यप को लोकसभा चुनाव में जीताने पर चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं व पदाधिकारीयों ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजेश कश्यप,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सपा के जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा और कांग्रेस के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजेश कश्यप को जीताने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुपम वर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी ईश्वर दयाल पासवान,कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन सिंह, कांग्रेस नेता पूनम पांडे, कांग्रेस नेता अर्चना वाल्मीकि, तनवीर सफदर,अनस इकबाल,कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष राम जी अवस्थी,निरंजन गर्ग, नौशाद कुरेशी, आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, कांग्रेस नेता सोनिया भारती,कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अफजाल अहमद, तालिब पार्षद, अब्दुल सत्तार उर्फ़ लाले पार्षद,शोभित मिश्रा, वकार वारसी, पूर्व सभासद हरनाम कटिहार, आरिफ खान, रानू खान, विमलेश यादव, अफरोज खान, जितेंद्र कुमार, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129