सपा के लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने तिलहर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया तूफानी जनसंपर्क

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहाँपुर 

शाहजहांपुर। जनसंपर्क के क्रम में आज समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने तिलहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी पर है। संवैधानिक संस्थाओ का निष्पक्ष और सशक्त बनाना जरूरी हैं।

 

राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा इस समय सबसे कमजोर स्थिति में है। वह संवैधानिक संस्थाओं को अपने प्रकोष्ठ की तरह प्रयोग कर रही है। लोकसभा का यह चुनाव नौजवानों, किसानों के भविष्य को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में एक तरफ समाजवादी लोग हैं जो संविधान और लोकतंत्र के रक्षक है। दूसरी तरफ भाजपा है जो संविधान की भक्षक है। संविधान खत्म करना चाहती है।

राजेश कश्यप ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में महिलाएं, बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री जी यूपी से चुनकर जाते हैं लेकिन निवेश गुजरात में कराते है। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है।

राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। सरकार ने वादा करके किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी। समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी तो किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। नौजवानों को सेना में पूरी नौकरी दी जायेगी।

राजेश कश्यप ने कहा है कि भाजपा की सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसीलिए जानबूझकर भर्तियों के पेपर लीक करती है। सरकार की नीयत नौजवानों को नौकरी देने की नहीं है। यह सरकार इतनी अक्षम है कि कोई परीक्षा पारदर्शिता और ईमानदारी से नहीं करा सकती है। भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती के साथ कई पेपर लीक हो चुके है। भाजपा ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। नौजवानो में नाराजगी और आक्रोश है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। नौजवान और किसान भाजपा को यूपी की सभी सीटें हरायेंगे।

प्रदेश और देश की जनता देख रही है कि भाजपा की तरफ से लोकतंत्र खत्म करने पर अमादा हैं। चंडीगढ़ में वोटों की लूट की गयी अगर चुनाव बैलेट से नही हुआ होता तो पता भी नहीं चलता। अब देश की जनता जान चुकी है भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम 2024 में करेगी। इसी बीच विधान सभा तिलहर में ब्लॉक, निगोही के गांव गांव एवं कस्बा में तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी को वोट सपोर्ट करने की लोगों से अपील की l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129