सपा के प्रत्याशी राजेश कश्यप ने विधानसभा कटरा के विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, मिल रहा आशीर्वाद

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहाँपुर 

शाहजहांपुर। सोमवार को विधानसभा कटरा में ब्लाक जैतीपुर के विभिन्न गांव गांव एवं कस्बा में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान बहुत दुःखी है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार अपमानित कर रही है। पुलिस और पीएसी लगाकर आंदोलन को कुचल रही है। किसानों को लाठी डंडो और आसूं गैस का सामना करना पड़ रहा है। किसान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। देश की सेवा करता है, लेकिन सरकार तरह-तरह से उनपर बल प्रयोग प्रताड़ित कर रही है। इसी तरह से पुलिस भर्ती और आरओ व एआरओ पेपर लीक के खिलाफ नौजवान सड़कों पर आंदोलित है।

राजेश कश्यप ने कहा कि गांव-गांव में नौजवान भर्ती पुलिस में पेपर लीक के खिलाफ आक्रोशित है, पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में पश्चिमी यूपी, बुन्देल खण्ड से लेकर हर जिले में छात्र सड़कों पर है। इलाहाबाद में लोक सेवा आयोग के सामने भी छात्रों ने प्रदर्शन कर पेपर लीक का मामला उठाया है। भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली क्यों हो रही है? आखिर इस सरकार में हर पेपर लीक क्यों होता है? क्या सरकार खुद पेपर लीक करा रही है? राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीब परेशान है।

समाजवादी पार्टी ने आम जनता, किसानों, नौजवानों की परेशानी खत्म करने, भाजपा के भ्रष्टाचार और अन्याय से निजात दिलाने के लिए गठबंधन किया है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रही है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन हो जाने के बाद जगह-जगह से समर्थन में सूचनाएं आ रही हैं। लोगों में उत्साह है। लोग बधाई दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूत हो रहा है। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और देश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी।

राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। जो सरकार किसानों पर अत्याचार करें, नौजवानों का भविष्य बर्बाद करें वह सरकार राष्ट्रवादी कैसे हो सकती है? भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वोटो की लूट कर रही है। अभी हाल ही में पूरे देश ने देखा कि चण्डीगढ़ मेयर चुनाव में बैलेट से चुनाव के कारण वोट की लूट पकड़ी गयी। जनता जागरूक हो जाए। भाजपा वोट लूटने का काम करती है। अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार निवेश के नाम पर झूठे दावे कर रही है।

राजेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़ी लड़ाई है। यह लोकतंत्र, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान और आपसी भाईचारा को बचाने का चुनाव है। इसमें सहयोग के लिए सभी लोगों का स्वागत हैं। तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी को वोट, सपोर्ट करने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129