आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश एवं प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई दिव्यांग जनों की समस्याओं हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहाँपुर 

शाहजहाॅपुर। सैकडों दिव्यांग वृद्ध एवं निराश्रित महिलाएं रामचरन लाल धर्मशाला खिरनीबाग में आज एकत्र हुए और उन्होने अपनी समस्या समित की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश एवं प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई के सामने रखी।

जनपद के कोने कोने से आये दिव्यांग जनों ने बताया कि वर्तमान में दिव्यांग, वृद्ध एवं निराक्षित महिलाएं विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है। इस महंगायी के दौर में 1000 मासिक पेशन से गुजारा होना सम्भव नही है। तथा जो दिव्यांग जन पेशन पात्र है, उनका अन्तोदय राशन कार्ड नही बन रहा है। तथा ग्राम प्रधान आवास के लिए रूपये माॅग करते है। जो दिव्यांग जनों का आवास एवं शौचालय सूची में ग्राम प्रधान नही भेजते है। ऐसी विभिन्न समस्याओं को सुनकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को कलेक्ट्रेट में जाकर दिया गया। और समस्याओं से अवगत कराया गया यह भी कहा गया यदि शीध्र ही समस्या का समाधान नही होगा तो दिव्यांग जन वृद्ध एवं निराश्रित महिलाएं आन्दोलन करने पर बाध्य होगी।

माॅगें निम्न है।

1. दिव्यांग, बृद्ध, एवं निराक्षित महिलाओं की मासिक पेंशन 5000/- रूपये प्रति माह की जाये।

2. दिव्यांग जनों के अंतोदय एवं आयुष्मान कार्ड बनबाए जायें।

3. विकास खण्ड, सरकारी अस्पताल अथवा अन्य सरकारी संस्थानों में मौजूद कैन्टीन को दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित कराते हुए आत्मनिर्भर बनाया जाए।

4. दिव्यागं शादी अनुदान दो गुना किया जाए।

5. दिव्यांग जनो को रोजगार हेतु मिलने वाला ऋण 50,000 रूपये किया जाए। जिससे दिव्यांग जन रोजगार कर सकेे।

6. विकास खण्ड, सरकारी अस्पताल एवं अन्य सरकारी संस्थान में संचालित कैण्टीन दिव्यांग जनों को आरक्षित की जाएं। जिससे दिव्यांग जनों को रोजगार प्राप्त हो सके।

7. सरकारी संस्थानों एवं गैर संस्थानों में 4 प्रतिशत आऱक्षण पूरा कराते हुए दिव्यांग जनों की भती सुनिश्चित करायी जाए।

8. परिवहन निगम की बसों में आये दिन हो रही दिक्कत को दूर कराया जाएं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समिति के पदाधिकारियों की बैठक कराकर समस्या का निदान कराया जाए।

9. जनपद शाहजहाॅपुर की प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर दिव्यांग जन एवं कमजोर परिबार के लिए जैसे सिलाई कढाई बुनाई कम्प्यूटर कोर्स सेण्टर खुलबायें जाए। जिससे दिव्यांग जन हुनरमंद होकर रोजगार परक बन सके।

10. दिव्यांग जनों को शौचालय आवास विजली पानी ऋण आदि सुविधाएं दिलवायी जाएं क्योंकि वर्तमान ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधान दिव्यांग जनों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना आवास शौचालय दिव्यांग जनांे का नाम सूची में भेजते है। जिससे दिव्यांग जनों को भारी समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए मेरा सुझाव है। अन्य योजनाओं की तरह ग्रामीण क्षेत्रो के आवास भी आनलाइॅन किये जाए। जिससे ग्राम प्रधान का हस्तक्षेप खत्म हो। उन्होंने मांग कि है कि दिव्यांग जनों की समस्याओं का शीध्र निस्तारण कराया जाए। जिससे दिव्यांग जनों की समस्याओं का समाधान हो सके। यदि हमारी समस्याआंे का निस्तारण समय रहते नही किया गया तो दिव्यांग जन आन्दोलन करने पर बाध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।

आज ज्ञापन में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष नलिनी ओमर महानगर अध्यक्ष वेद प्रभा बाजपेई उपाध्यक्ष हेमा कश्यप नन्ही देवी फूलमती अशोक कुमार रामदेव सुरेश प्रेमादेवी किरन देवी श्री देवी बनवारी लाल सुरेश संजय कृष्णपाल पुष्पा सुभाष नरेश लिखनी जमुना देवी शिवानी वीरपाल सत्यपाल नीरूदेवी लालाराम सुनील कुमार आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129