श्री एकरसानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का द्वितीय दिवस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

गुरु गुनातीत ब्रह्म है- रामजी भाई

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की सानिध्य में गुरु शिष्य का परम पावन पर्व श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के द्वितीय दिवस शुक्रवार को दिल्ली के सरस कथा वाचक आचार्य रमाकांत मिश्रा राम जी भाई द्वारा परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजन कर तथा श्रीमद भागवत कथा से हुआ।

कथा के द्वितीय दिवस पोथी पूजन एवं व्यास पूजन कथा के यजमान सूर्यकांत त्रिपाठी ने सपत्नी द्वारा किया गया।

सरस कथा वाचक आचार्य रमाकांत मिश्रा राम जी भाई ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि गुरु सत्व है, गुरु तत्व है, गुरु गुनातीत ब्रह्म है, सत्व का ज्ञान, तत्व का बोध और ब्रह्म का अनुभव और मानव के जीवन की सफलता है।

उन्होंने कहा कि गुरु देता नहीं है बरसाता है। जगत अंधकारमय है और अंधेरे में जीव क्या करे ? जन्म हो गया है मृत्यु के घेरे में अब कुछ उपाय नहीं सूझता है तब गुरुदेव ही कृपा करके हाथ पकड़ते है और खीचकर प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

रामजी भाई ने कहा कि जहां न भय है और न मृत्यु , जीव कृतार्थ हो जाता है। सत्य, ज्ञान, आंनद को प्राप्त करके जीव ब्रह्म ज्ञान को जान लेता है और ब्रह्म मय हो जाता है। जहां न मोह, न शोक, न निद्रा, न समाधि, केवल आनंद का अनुभव जीव को ब्रह्मरूप कर देता है। इसमें गुरु कृपा ही कारण है।

इस मौके पर स्वामी रामेश्वरानन्द, प्राचार्य डॉ राम बदन पांडेय, डॉक्टर संजीव मिश्रा, राम खिलाडी यादव्,श्याम जी दीक्षित, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, बृजेश शर्मा, सत्यदेव मिश्रा, अनुज, दिनेश पाठक, अंशु पाठक, पुष्पराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129