कलेक्ट्रेट समेत सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

यूपी के शाहजहांपुर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया । साथ ही जनपद की विभिन्न तहसीलों तथा ब्लॉको में भी विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर पूरी भव्यता के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने गांधी भवन में महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री , सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नगर निगम परिसर व शहीद उद्यान मे शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण उपरांत जिलाधिकारी ने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक व पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करते हुये श्रंद्धाजली दी साथ ही जिलाधिकारी ने शहीद स्तंभ, खिरनी बाग चैराहा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित समय प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान भी गया तथा सभी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प भी दिलाया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रमों की सराहना करते हुये जिलाधिकारी ने उन्हे पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर कलक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा भी देश भक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति की गई।

कलेक्ट्रेट परिसर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस राष्ट्रीय पर्व का हम सभी भारतवासियों के लिए विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था जिसके अन्तर्गत हमें एक समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा अन्तिम व्यक्ति का उत्थान करने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की मांग के साथ-साथ कर्तव्यों के महत्त्व एवं दायित्वों को समझना चाहिए। उन्होंने गणतंत्र शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि गण का अर्थ जनता से है तथा तंत्र सरकारी व्यवस्था से है जो कि जनता की सेवा के लिए है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों प्रेरित करते हुये कहा कि जनता के प्रति उनका सेवाभाव का व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने नये अधिकारीयों को प्रेरित करते हुये कहा कि उन्हे प्रतिदिन सीखना चहिए तथा अपने कार्यदायित्वों को भली भाति समझ कर जनता की समस्याओं का नियम संगत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनश्चित किये जाने हेतु पूर्ण मनोयोग से प्रयासरत रहना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पहले भारत अंग्रजों के अधीन था, बहुत अधिक संघर्ष उपरान्त हमे आजादी मिली, हमें आजादी के महत्व को समझते हुये संविधान के अनुरूप कार्यो का निष्पादन करना चहिए। साथ ही देश हित में अपने मौलिक कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी टीम की सराहना भी की। साथ ही उन्होने कहा की हमें राष्ट्रीय पर्वो को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129