दूसरी बार सांसद बनने पर अरुण सागर ने पुवायां विधानसभा में जनसंपर्क कर क्षेत्र वासियों को कहा धन्यवाद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

पुवायां के गांधी पार्क, बंडा के वीर जी पैलेस और खुटार के नन्दलाल पैलेस में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को किया संबोधित सांसद अरुण सागर ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले थाने एवम अधिकारी सुधर जाएं, अन्यथा होगी कार्यवाही

शाहजहांपुर की जनता ने लगातार दूसरी बार अरुण सागर को सांसद बनाया है। उनकी जीत के बाद पुवायां विधानसभा के गांधी पार्क, बंडा के वीर जी पैलेस और खुटार के नन्दलाल पैलेस में सांसद अरुण सागर ने पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क कर पुवायां वासियों को धन्यवाद कहा। अलग अलग कार्यक्रमो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद समर्थकों ने सांसद अरुण सागर और भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत कर उनको जीत की बधाई दी। जीत के बाद सभी का आभार जताने पहुंचे सांसद अरुण सागर को देखकर स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओ और समर्थकों में खुशी दिख रही थी।

भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रम में आए सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जनता से जो उम्मीद चुनाव में लगाई थीं। जनता उनकी उम्मीदों पर खरा उतरी है। पुवायां वासियों ने भारी मतों से अपने क्षेत्र में जीत दिलाई और सभी विधानसभाओं की जनता ने मेरा अपार समर्थन किया है। जनता द्वारा किए गए वोट की बदौलत दूसरी बार सांसद बनने का मौका मिला है। मतदान से पहले हमने जनता के बीच जाकर तमाम वादे किए थे। जो काम अधूरे रहे गए थे उनको जल्द पूरा कराने का वादा किया था। जनता ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब मेरी बारी है। जल्द चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने मेरे उपर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मेरे लिए पूरी ईमानदारी के साथ दिन रात मेहनत की है। उनकी मेहनत रंग लाई है। उनके सहयोग से ही जिले के सांसद बने हैं। सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रम में वादा किया है कि हमेशा अपने कार्यकर्ताओ और समर्थकों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े रहेंगे। कभी उनके उपर परेशानी आई तो अरुण सागर उनकी हर परेशानी में शामिल होकर उनकी उन परेशानियों से दूर निकालेंगे। हमारे कार्यकर्ताओ को अगर कहीं भी परेशान किया गया, अगर किसी दफ्तर या थानो में उनको परेशान किया गया, उनकी अगर कहीं सुनवाई नही होती है। तो दिन रात अरुण सागर उनके साथ खड़े दिखेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओ की सुनवाई नही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। सांसद ने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जिन्होंने मुझको वोट दिया है अगर उनका कार्य पुलिस प्रशासन या कोई भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी नहीं करेगा तो वह जिले से बाहर कर दिया जाएगा।मनमानी किसी की भी नहीं चलेगी। उन्होंने फिर से सभी का दोबारा जीत दिलाने पर दिल से आभार जताया है।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री केसी मिश्रा जी, ब्लॉक प्रमुख श्री सुरजन लाल जी, चैयरमैन पुवायां श्री संजय गुप्ता जी, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताबन्धुओं आदि सम्मानितजनों की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129