सहारनपुर में अखिल भारत हिन्दू महासभा का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा

हिन्दू महासभा ने समाज सेवी प्रिंस कुमार को बनाया सहारनपुर का जिला अध्यक्ष

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर राजू पार्चा द्वारा की गई

सहारनपुर।तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी स्थित शिव मंदिर में अखिल भारत हिन्दू महासभा का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर राजू पiर्चा द्वारा ज्योति प्रज्युलित कर किया गया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी और उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पiर्चा एवं दिल्ली नरेला जिला अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के सानिध्य मैं सहारनपुर बनौली धरमपुर से प्रिंस कुमार को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर उनके नाम की घोषणा की गई । अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे अखिल भारत हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पiर्चा ने जिला अधिवेशन की अध्यक्षता की इस अवसर पर सहारनपुर जनपद के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया। जिसके पश्चात दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर राजू पiर्चा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का पटका और फूल मालाओं को पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजेंद्र कुमार ने कहा कि सनातन धर्म हमारी भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में निहित हिंदुत्व की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है इसलिए सभी हिन्दू विभिन्न जातियों में विभाजित ना होकर एकजुटता दिखाएं। श्री बिजेंद्र कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तब तब उन्होंने अखिल भारत हिन्दू महासभा पर बैन लगाया। ताकि हिन्दुत्व के जनाधार को रोका जा सके। कार्यक्रम पंडाल में हजारों कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पंडाल जय सियाराम और जय हिन्दू राष्ट्र के नारों से गुंजायमान हो रहा था। अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर राजू पiर्चा ने पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संगठन के विस्तार और नीतियों को लेकर एक बैठक की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर राजू पiर्चा ने सभी पदाधिकारियों के साथ जलपान किया जिसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर जय सिंह पांचाल कुलदीप शर्मा, भाकियू क्रांति के नागल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सैनी, रवि सैनी, राजवीर चौधरी, रुचि शर्मा, विनोद पांचाल, बिरमपाल, परमिल ओर जगदीश सैनी के साथ सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129