भाजपा सांसद अरुण सागर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, मार्ग चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मार्ग चौड़ा होने से लाखों लोगों को होगा लाभ, सांसद अरुण सागर

भाजपा सांसद अरूण सागर ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दो मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की है। जिनमे कटरा विकासखंड के तिलहर से नवादा मोड़ तक जाने वाला 22.85 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसकी चौढाई सात मीटर है। सांसद ने कहा कि ये मार्ग बीस गांवों को जोड़ता है। ये एक राज्य मार्ग है। इसकी चौढाई दस मीटर की जाए। ऐसा करने से करीब साढ़े चार लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये मार्ग बदायूं जिले को भी जोड़ता है। इस पर सीएचसी और इंटर कालेज, और मंडी भी हैं। दूसरा ददरौल विकासखंड में एनएच30 जो फतियापुर तक 11 किलोमीटर लंबा मार्ग है ।जिसकी चौढाई 3.75 मीटर है। सांसद ने मांग की है इस मार्ग की चौढाई सात मीटर किया जाए। ये मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इसका लाभ करीब ढाई लाख लोगों को होगा। मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि जिले की समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। इससे पहले भी कई समस्याओं को उठाया और उसका निस्तारण भी कराया है। जिससे जनपद वासियों को उसका लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल रोड फंड के तहत मार्ग चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हुआ तो लाखों लोगों को इसका फायदा होगा। मार्ग अच्छा होगा तो यात्रा सुलभ होगी। उन्होने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। तब से हाइवे से लेकर ओवरब्रिज बनाने में बढोत्तरी हुई है। देश भर में सड़कों का जाल बिछाया गया। यहां तक कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनाकर उस पर हवाई पट्टी बनाई गई। ये काम सिर्फ भाजपा सरकार में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए देश के नागरिक हमेशा प्राथमिकता पर रहे हैं। उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जिसका सीधा लाभ उन तक पहुंच रहा है। सांसद ने कहा कि इससे पहले की सरकार में योजनाएं तो बनती थी लेकिन उसका लाभ नेताओं के करीबियों तक ही पहुंच पाता था और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार फैला था ।जिस वजह से घटिया निर्माण कर रुपये का बंदरबांट किया जाता था। भाजपा सरकार आने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। उसके बाद योजनाओं में पारदर्शिता लाकर धरातल पर उतारा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129