श्री एकरसानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का द्वितीय दिवस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

भाव के भूखे हैं भगवान- आचार्य गोविन्द महाराज

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम के सत्संग भवन में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज के शुभ संकल्पानुसार श्रावण मास में गुरुवार को सरस कथा वाचक आचार्य गोविन्द दीक्षित जी महाराज द्वारा गुरुदेव भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजन कर तथा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जो कि 8 अगस्त तक होगी।

कथा के द्वितीय दिवस पोथी पूजन एवं व्यास पूजन कथा के यजमान अवधेश सिंह चौहान व उनकी पत्नी अंजू चौहान द्वारा किया गया।

सरस कथा वाचक आचार्य गोविन्द दीक्षित जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा साधारण कथा नहीं इस कथा को गोकर्ण जी ने धुंधकारी के उद्धार के लिए कथा को सुनाया।

आचार्य गोविन्द दीक्षित ने महाभारत की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा को सदैव तत्पर रहते हैं। भगवान वासुदेव ने पांडवों की रक्षा की।

उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं कोई सच्चे मन से उन्हें रूखा सूखा भोग लगाए तो भगवान उसे स्वीकार करते हैं। इसीलिए भगवान कृष्ण ने दुर्योधन की मेवा को त्याग कर और विदुर जी के घर पर जाकर भगवान ने साग को ग्रहण किया और विदुर जी को ओर विदुरानी को दर्शन दिए।

उसके उपरांत आचार्य श्री ने परीक्षित जी के जन्म की कथा को सुनाया।

इस मौके पर स्वामी रामेश्वरानन्द, डॉ गया प्रसाद दुबे, डॉक्टर संजीव मिश्रा, श्रीमती राधा रानी दुबे, प्राचार्य डॉ राम बदन पांडेय, राम खिलाडी यादव्, श्याम जी दीक्षित, सुभाष मिश्रा, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, कृष्ण दत्त मिश्रा, बृजेश शर्मा, सत्यदेव मिश्रा, अनुज, दिनेश पाठक, अंशु पाठक, पुष्पराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129