महिला सशक्तिकरण समिति उ.प्र.ने महिलाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा को लेकर विधायक अर्चना पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरा मऊ

महिला सशक्तीकरण समिति उ.प्र.ने

हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के हक और सुरक्षा को लेकर रखी सात सूत्रीय मांगें।

महिला सशक्तीकरण समिति उत्तर प्रदेश ने हरियाली तीज उत्सव के अवसर पर आज छिबरामऊ की विधायक श्रीमती अर्चना पांडेय को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम समिति के कानपुर मंडल प्रभारी अर्चना कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें समिति के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समिति की ओर से महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। विधायक अर्चना पांडेय को फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट करते हुए समिति ने जनहित से जुड़ी सात मांगें उनके समक्ष रखीं।

विधायिका ने आश्वासन दिया कि वह महिला सशक्तीकरण के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा,“मैं आपकी समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगी और आपकी मांगों को सुरक्षित रूप से माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य भी करूंगी।”

यह रहीं सात सूत्रीय मांगें:

1. महिलाओं व किशोरियों के साथ हो रही हिंसा पर प्रभावी रोकथाम हेतु कार्रवाई।

2. दो बच्चों की शिक्षा को लेकर विशेष नीति बनाना व सुविधाएं बढ़ाना।

3. ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अभाव को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाना।

4. प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना।

5. महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना।

6. कन्नौज जनपद में समिति के लिए स्थायी कार्यालय की स्थापना।

7. कानपुर मंडल के समस्त जनपदों में महिला जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार।

कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष निशा, जिला उपाध्यक्ष कोमल दीक्षित, जिला महासचिव शाकिर खान, जिला मंत्री अवनीश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष माया शर्मा, सौरिख ब्लॉक अध्यक्ष सपना यादव, कंचन कश्यप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

समिति ने कहा कि वह महिलाओं के हक और सुरक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी। अंत में विधायक अर्चना पांडेय ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129