महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर रेवाड़ी में जश्न

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा 

 

*भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है: डॉ वंदना पोपली*

 

 

 

 

*रेवाड़ी* शनिवार को महाराष्ट्र चुनाव के जैसे ही रुझान आने शुरू हुई वैसे-वैसे बीजेपी महाराष्ट्र में जीत की ओर बढ़ती गई उसी के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गया। इसी कड़ी में शनिवार को बावल में महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि देश में अन्य जगह हुए उपचुनाव में भी भाजपा को बढ़त मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की अब भाजपा में पहले से अधिक आस्था बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सदस्यता अभियान काफी जोरों शोरों से चल रहा है और रेवाड़ी में जिले में भी काफी संख्या में लोगों ने भाजपा का डिजिटल माध्यम से सदस्यता ग्रहण कर दामन थामा है। जिससे भाजपा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर अनिल रायपुर, हिमांशु पालीवाल, सह मीडिया प्रमुख प्रवीण शर्मा, डॉ सौरभ, सरोज, निरंजन पटवारी, महेंद्र, कुलदीप, टिंकू चेयरमैन, कमल खेड़ा मुरार, पिंटू खेड़ामुरार, सरपंच खेड़ामुरार

सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129