हरियाली तीज पर रेवाड़ी भाजपा का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने की शिरकत

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रेवाड़ी मुख्यालय में आज हरियाली तीज के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री *कुमारी आरती राव* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष *डॉ. वंदना पोपली* की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। **इस अवसर पर जिला कार्यालय भव्य तरीके से सजाया गया**

 

डॉ. पोपली ने अपने संबोधन में कहा, *”हरियाली तीज हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।* भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और हमारी महिला कार्यकर्ता इसका जीवंत उदाहरण हैं।”

 

मुख्य अतिथि आरती राव ने कहा, *”हरियाणा सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।* हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आज का यह आयोजन भाजपा द्वारा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के स्वागत में पारंपरिक गीत गाए और घेवर बांटकर खुशी का इजहार किया ।

*आरती जी के सम्मान में कार्यकर्ताओं के जोश व महिलाओं की भागीदारी से हरियाली तीज मिलन एक बड़े उत्सव में तब्दील हो गया*। पारंपरिक तीज गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बना दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सम्मान में विशेष अभिनंदन किया। पारंपरिक झूलों की सजावट ने कार्यक्रम के आकर्षण को चार चांद लगाए।

समारोह का समापन पारंपरिक मिठाइयों और बताशो के वितरण के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129