उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा 5000 विद्यालयों को बंद करने के निर्णय के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह यादव के नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर के खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के पदाधिकारी एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गढ़ सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए…!

उसके बाद जुलूस के रूप में भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने महामहिमा राज्यपाल महोदिया को चार सूत्रीय संबोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर प्रियंका चौधरी को सौपा….!

 

समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश की निम्नलिखित मांगे हैं…!

1. तत्काल प्रभाव से विद्यालयों को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाये।

 

2. प्रत्येक गांव/क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, सुगम और सुलभ शिक्षा हेतु न्यनतम एक प्राथमिक विद्यालय की अनिवार्य स्थापना सुनिश्चित की जाए।

 

3. शिक्षा क्षेत्र में वजट वृद्धि और शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

 

4. इस निर्णय पर न्यायिक और संवैधानिक जांच कराकर इसकी समीक्षा करवाई जाए।

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षकों से टकराकर बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगी उन्होंने कहा सपा सरकार में अखिलेश यादव जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में शिक्षकों और शिक्षा के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाए थे…!

 

 

इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने कहा कि सरकार बनाने में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है भाजपा सरकार शिक्षकों से व उनकी रोजी-रोटी से खिलवाड़ करना छोड़ दे वरना 2027 के विधानसभा के चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा….!

 

इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव अशोक यादव, समाजवादी शिक्षक सभा के महासचिव विनोद शर्मा,सरताज खान,नाजिम फारुकी, हफ़ीज़ अंसारी,अतुल मौर्य, उत्पल यादव, अनिल दास,मनोज यादव, कामराज आर्य, विक्रांत पांडे, राकेश यादव अनिल पांडे, शोएव,अरशद खान, राकेश विश्वकर्मा,शकील मियां,शफीउल्ला,मुकेश यादव, आलोक यादव,आकाश यादव, चरण सिंह,राजीव मिश्रा,अमन खान, राजेंद्र सिंह यादव,सर्वेश कुमार, कृष्ण पाल सिंह, हरिशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129