डीएम ने सीडीओ व डीएफओ के साथ वन विभाग की पौधशाला का निरीक्षण किया।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

निरीक्षण के दौरान पौध उगान कार्य की सराहना की।

 

पौध उगान कार्य से संतुष्ट दिखे जिलाधिकारी।

 

 

मैनपुरी। वृक्षारोपण अभियान-2025 के अन्तर्गत जनपद में 35.63 लाख पौधों का रोपण माह जुलाई में किया जाना है। इसके चलते जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु व प्रभागीय निदेशक संजय कुमार मल्ल के साथ वन विभाग की भोगांव रेंज में स्थित जलालपुर पौधशाला प्रथम व जलालपुर पौधशाला द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृक्षारोपण हेतु पौधशाला में तैयार की जा रही पौध के सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा से विस्तार से जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी भोगांव द्वारा बताया गया कि जलालपुर पौधशाला प्रथम में 2.11 लाख, जलालपुर पौधशाला द्वितीय, 2.02 लाख पौध तैयार की जा रही है, जिसमें अमरुद, आम, जामुन, शहतूत, आंवला, सहजन, कंजी, सागौन, नीबू, पीपल, पाकड, अशोक, गोल्ड मोहर, बकैन, महोगनी, अनार, गुटेल, कनेर, चांदनी, गुडहल, चितवन, कचनार, बेल, टिकोमा, पापड़ी, कदम्ब, सहित कुल 32 प्रजातियों की पौध तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी ने पौधशाला में कार्य करने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों एवं पौध तैयारी से लेकर पौधरोपण तक के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधशालाओं में अच्छी गुणवत्ता के पौधे तैयार किए जाए। वृक्षारोपण अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल किया जाए, वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। वन विभाग द्वारा स्कूल/कालेजों में वृक्षारोपण के महत्वों के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये, स्कूली छात्रों को पौधारोपण हेतु पौधे उपलब्ध करायें जायें। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पौधशाला में पौध उगान कार्य व साफ़-सफाई के सम्बन्ध में फील्ड कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि वन विभाग जनपद की कुल 24 पौधशालाओं में 54.72 लाख पौध तैयार कर रहा है। जनपद में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष वन विभाग की पौधशालाओं में पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध हैं। जलालपुर पौधशाला में पौध उगान कार्य अच्छे ढंग से किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि पौध तैयार करने का कार्य बहुत महत्वपूर्ण होता है, वन विभाग द्वारा पौध उगान का कार्य अच्छे तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2025 के अन्तर्गत *एक पेड़ मां के नाम* पौधरोपण से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने के लिए अभियान चलाने की अपेक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय निदेशक संजय कुमार मल्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी भोगांव वन्दना सिंह, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित, वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी करहल शोएब आलम अंसारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पौधशाला में पौध अच्छी तरह व्यवस्थित पायी गयी। वातावरण सुरम्य है और वृक्षारोपण अभियान की सफलता में यह नर्सरी महती भूमिका निभायेगी, ऐसा विश्वास है। – *अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी।*

 

आज जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति एवं संरक्षण में पौधशाला का निरीक्षण किया गया। पौधशाला सुव्यवस्थित एवं मनमोहक पायी गयी, जिसमें नीबू, अशोक, गुलमोहर, आदि की नर्सरी तैयार की गई है। लगातार निरीक्षण एवं सुव्यवस्थित रख पाने की अपेक्षा है।- *नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129