रुद्र प्रसन्न कुमार ने संभाला तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व, हिन्दू राष्ट्र निर्माण की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

हैदराबाद, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने तेलंगाना प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए प्रखर हिंदूवादी नेता रुद्र प्रसन्न कुमार को तेलंगाना प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज की अनुशंसा पर किया गया है। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।

जारी बयान के अनुसार निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन अनिवार्य हो गया था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज ने आज फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से वार्ता करते हुए रुद्र प्रसन्न कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की अनुशंसा की। स्वामी कमलेश जी महाराज ने आगामी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हैदराबाद में आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की हैदराबाद बैठक की तिथि इस माह के अंत तक घोषित की जाएगी।

बी एन तिवारी ने बताया कि रुद्र प्रसन्न कुमार को नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र जारी कर दिया गया है और उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल लिया है। रुद्र प्रसन्न कुमार ने अपनी नियुक्ति पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा का आभार प्रकट करते हुए केंद्रीय नेतृत्व को अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का भरोसा दिलवाया।

रुद्र प्रसन्न कुमार ने हिन्दू महासभा के हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि वो तेलंगाना में इस अभियान को प्रचंड करेंगे। उन्होंने वीर सावरकर के ” राजनीति का हिन्दूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण”, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के ” जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई” और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के ” हिन्द की आजादी अधूरी है हिन्दू राष्ट्र जरूरी है” का संदेश और हिन्दू महासभा की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सदस्यता अभियान चलाकर हिंदुत्व को मजबूत बनाने का अभियान आरंभ होगा। 40 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति एक माह में पूर्ण कर सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129