क्षेत्रीय वन रेंज शाहाबाद में ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

 

शाहाबाद,हरदोई। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने क्षेत्रीय वन रेंज परिसर में पौधारोपण किया। वृक्षारोपण का कार्यक्रम क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी अलोक शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने आंवला, बरगद, शीशम के साथ दर्जनों पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है। सभी का कर्तव्य बनता है कि लोग बढ़-चढ़कर पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। जीवन में शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसीलिए सभी को एकजुट होकर पौधारोपण में आगे आना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। सभी का कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। वन रेंज अधिकारी अलोक शर्मा ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को प्रण करने की जरूरत है। वृक्षारोपण किए गए पौधों का संरक्षण करेंगे। साथ ही अपने घरों के अगल-बगल पौधे रोपित करते हुए इसे संरक्षण का प्रयास करेंगे। प्रतिदिन पौधों को पानी देंगे। वन को अपने जीवन का हिस्सा मानकर देखभाल करते रहेंगे। इस दौरान अरुण पाठक समेत समस्त वनकर्मी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129