घिरोर पुलिस ने गुड मॉर्निंग अभियान के तहत् करहल चौक पर नागरिकों से संवाद कर गुड मॉर्निंग बोलकर अभिवादन किया

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास और क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद सिंह के कुशल निर्देशन मे सफल परिवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे। ‘गुड मॉर्निंग थाना घिरोर ने अभियान के अंतर्गत करहल चौक में पुलिस बल द्वारा जनता के लोगों से संवाद स्थापित कर ‘गुड मॉर्निंग’ बोलकर उनका हाल-चाल जाना एवं कुशलता पूछकर, 1090-मिशन शक्ति, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, नशे के सेवन से बचाव, लिव इन रिलेशनशिप के प्रति अभिभावकों, किशोरों, किशोरियों को जागरूक और महिलाओं के प्रति अपराध पर नियंत्रण , अच्छे स्वास्थ्य हेतु निर्भीक होकर सुबह की सैर आदि के संबंध में जागरूक किया गया और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर उo. नि o सत्येंद्र कुमार सोनकर, का ० अंकित कुमार, म o. का o रश्मी कुशवाह पीसीआर आदि पुलिस बल मौजूद रहा। आम नागरिकों ने पुलिस के गुड मॉर्निंग की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस कप्तान का अच्छा कदम है। इससे पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित होगा। सामाजिक तानाबाना सुदृढ़ होगा। इस तरह के प्रोग्राम आगे भी जारी रहने चाहिए। उo. नि o सत्येंद्र कुमार सोनकर ने सभी लोगों से इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करे। और बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। बच्चों को अच्छी शिक्षा दे। बच्चे देश का भविष्य होते है। जिससे बच्चे भविष्य में देश के अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान दे सकते है। हमेशा याद रखे कि अपराध अच्छे संस्कार रोक सकते है। सरकार नहीं। अच्छे संस्कार बुजुर्गों से मिलते है। गूगल से नहीं। हम सब मिलकर कार्य करेंगे। तभी समाज में बदलाव हो सकता है। हम सभी की कोशिश होनी चाहिए। की देश और समाज हित में अच्छे कार्य करे। और समाज के लिए एक उदाहरण बने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129