स्वतंत्रता दिवस पर जुर्माना न भर पाने वाले बंदी भी होंगे रिहा

शैलेन्द्र राठौर सवायजपुर 

 

शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान ने निर्धन बंदियों की सूची मांगी

 

धन के अभाव में किसी की स्वतंत्रता पर बंदिश नहीं लगने दूंगा : राजवर्धन सिंह

 

हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर जुर्माने की रकम जमा न कर पाने के चलते जेल में बंद रहने वाले कैदियों को भी समय पर रिहाई मिल सकेगी। हरदोई के लोकप्रिय समाजसेवी अधिवक्ता राजवर्धन सिंह राजू भैया ने यह बीड़ा उठाया है। वह पिछले कई वर्षों से ऐसे बंदियों को मुक्त करवाने के लिए निरंतर प्रयास करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को अपने प्रतिनिधि आमिर मंसूरी को जिला कारागार भेजा। उन्होंने बताया कि धन के अभाव में किसी की स्वतंत्रता पर बंदिश नहीं लगने दूंगा।

 

आमिर मंसूरी ने बताया कि शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू के निर्देश पर उन्होंने कारागार अधीक्षक को एक पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से कारागार अधीक्षक से आर्थिक दंड जमा न करने पाने के अभाव में जिला कारागार के बंदियों की सूची मांगी गई है। वह बंदी जो अपना आर्थिक दण्ड जमा न करने के कारण सजा काट रहे है उनकी धनराशि शिवपाल सिंह जन कल्याण संस्था वहन करेगी। संस्था जुर्माने की रकम जमा करके उन बंदियों को रिहा करवाने का प्रयास करेगी। ऐसे बंदियों को अच्छी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करेगी तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास करेगी।

 

संस्था के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू भैया ने बताया कि धन के अभाव में किसी की स्वतंत्रता पर बंदिश नहीं लगने दूंगा। शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान विगत कई वर्षों से ऐसी बंदियों का आर्थिक दण्ड जमा करवाकर उनको रिहा करवा चुकी है। उसी क्रम में इस वर्ष भी एक और प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान इंद्रेश सिंह, शिवम सिंह, अनूप सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129