तहसील घिरोर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उपशाखा का चुनाव हुआ संपन्न

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। जनपद की तहसील घिरोर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा का चुनाव हुआ जिसमे निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार यादव व दुर्गा नारायण के साथ अन्य लोगो की उपस्थित में संपन हुआ। जिससे अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए अन्य पदाधिकारी से सभी निर्विरोध चुने गए। रविवार को तहसील घिरोर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई घिरोर का गठन किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने लेखपालों के हित और संगठन की मजबूती का आश्वासन दिया। लेखपाल संघ के चुनावों में अध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश कुमार, सचिव अनुराग यादव, उपसचिव इमरान मंसूरी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, लेखा परीक्षक गोल्डी को चयनित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी लेखपाल के हित के लिए कार्य करें लेखपालों की समस्याओं को प्रमुखता से उठायें और उनका,निस्तारण कराने का प्रयास करें सचिव अनुराग यादव ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वही निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार यादव, के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी दुर्गा प्रसाद के साथ अजीत कुमार, गंभीर सिंह के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129