घिरोर में मंत्री जयवीर सिंह द्वारा भाजपा चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया

पुष्पराज चौहान क्राइम रिपोर्टर बरनाहल,मैनपुरी।

 

(मैनपुरी)। जनपद के कस्बा घिरोर में आज जैन धर्मशाला में मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा चुनाव कार्यालय का फीता काट कर किया उद्घाटन और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्हें भारी मतों से विजयी बनाए। उपस्थित जनसमूह, भाजपा कार्यकर्ताओं, को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी का अनुजेश प्रताप सिंह का घिरोर की जनता से हमेशा जुड़ाव रहा है। आपके क्षेत्र के नेता है। आप जब चाहे मिल सकते है। उनकी माता जी उर्मिला यादव दो बार विधायक रही है। आपके बीच में सेवा की है। आप उनको एक बार सेवा का मौका दे। अगर आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरते है, तो दोबारा वोट मत देना। इसके साथ उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पी. डी. ए का मतलब परिवार डेवलेपमेंट ऑथोरिटी ऑफ़ सैफई सिर्फ अपने परिवार का विकास करना। आम जनता से कुछ लेना देना नहीं है। हम चाहे कितना भी कहे उनपर कोई असर नहीं होगा। परिवार से बाहर टिकट नहीं देगे। क्या किसी और यादव को टिकट नहीं मिल सकती। ये केवल भाजपा में ही संभव है। भाजपा बिना भेदभाव के सभी वर्ग का विकास करती है। और जो भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका साथ उस पर कार्य करती है। काफी कल्याणकारी योजनाओं चल रही । जिसका सभी वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। भाजपा के आने से पहले सिर्फ विशेष समुदाय को नौकरी मिलती थी। आज बाबा की सरकार में सबको बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। लॉ एंड आर्डर दुरुस्त हुआ है। अब महिला पुरुष कही भी किसी जगह जा सकते है। कोई डर नहीं है। क्या यह पहले संभव था। बिल्कुल नहीं था। इसके साथ उन्होंने भाजपा कार्यकताओं और नागरिकों को विश्वास दिया कि घिरोर विधान सभा दोबारा बनेगी। जब से घिरोर को करहल से जोड़ा गया है। कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। अगर आप चाहते है तो भाजपा को मजबूत करे। और हम आप सबको विश्वास दिलाते है। जब हम है आपके साथ है। डरने की जरूरत नहीं है। इसके साथ साथ भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप, और अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस अवसर मंत्री जयवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिज बहादुर, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, उदय प्रताप सिंह ज़िलदस्ख फिरोजाबाद, यतेंद्र जैन चेयरमैन, प्रेम सिंह शाक्य पैक्स पेड़ अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह, प्रदीप चौहान, अरुण चौहान, सीमा चौहान, राघवेंद्र शाक्य विधानसभा संयोजक, उभयराज सिंह, मुकेश सिंह, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129