सपा पिछडा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। तहसील भोगांव में समाजवादी पार्टी के पिछडा बर्ग के प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह कश्यप ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव मे सपा की जीत तय है भाजपा सरकार मे प्रदेश मे हर बर्ग परेशान है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहता है।

महेन्द्र सिंह कश्यप सपा पिछडा बर्ग के जिलाध्यक्ष बनने के बाद सपा प्रदेश सचिव कृष्णादास लोधी के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह मे उपस्थित सपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने यह तय कर लिया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व मे 2027 मे होने बाले विधानसभा चुनाव मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि आज भाजपा सरकार प्रदेश मे तेजी से बढ रहे पीडीए की ताकत से घबरा गई है आज प्रदेश मे चारो तरफ जंगलराज है प्रदेश मे युवा बेराजगार है महिलाये सुरक्षित नही है आज प्रदेश की जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी निगाहो से देख रही है। पूर्व मे सपा नेता गोपालदास लोधी, अवधेश कश्यप, मनीष कश्यप, मुनीश राजपूत, रामौतार यादव, सोनू शाक्य, गीतेन्द्र सक्संेना, शिवप्रसाद पाल, शिवकिशन शाक्य आदि ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओ से स्वागत किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र कश्यप, धर्मंवीर कश्यप, मोहरपाल सिंह कश्यप, गौरव कुमार लोधी, अर्जुन सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप, संजय यादव, अशोक कश्यप आदि मौजूद थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129