अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति पर ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

शाहाबाद, हरदोई। विकास खण्ड सभागार में शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति मनाई गईं! ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करते हुए उनके विचारों और कार्यों क़ो जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के विषय में जानकारी दी एवं नारियो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए कहाँ की प्रधानमंत्री ने महिलाओ के सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए अनेको योजना लागू की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित कराई है राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया वहीं अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे काम किये। इस अवसर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री राधा गोपाल त्रिपाठी,भाजपा नेता गोपाल त्रिपाठी, बीडीओ गौरव पुरोहित,अनुज राजपूत मंडल अध्यक्ष उधरनपुर,मनोज राजपूत मंडल शाहाबाद ग्रामीण,हरिओम कुशवाहा मंडल महामंत्री,शाहाबाद अधीक्षक डॉ.प्रवीण दीक्षित, जितेंद्र सिंह एडीओ पंचायत सहित मातृशक्ति के रूप में सैकड़ों की संख्या में बहने व माताएँ मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129