गुरसहायगंज: मक्का के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव।

विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध न्यूज

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में मक्का के खेत में एक अर्धनग्न महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय सुशीला शनिवार की शाम अपने मक्का के खेत में पानी लगाने गई थी। सुशीला के शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। परिजनों ने बताया कि वह शाम को मक्का के खेत में पानी लगाने गई थी। देर रात उसका फोन लगाया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। आज रविवार की सुबह उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। उसके कुंडल और गले का मंगलसूत्र भी गायब था। सुशीला की शादी तिर्वा क्षेत्र के पाहला गांव निवासी हिमांशु से हुई थी। जिसकी 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सुशीला के पास पांच बीघा खेत है जिसमें मक्के की फसल है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पे पहुंची। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। उसके शरीर से साड़ी गायब है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129