सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने मंदबुद्धि किशोरी को परिजनों से मिलाया

राशिद हुसैन रिपोर्टर कुरावली मैनपुरी

 

कुरावली। बीते शनिवार को क्षेत्र के ग्राम शरिफपुर में परिजनों से बिछुड़ी 12 वर्षीय किशोरी शाहजहांपुर जनपद की निवासी थी जो एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में अपनी विवाहिता बहन के यहाँ आई थी।

बीते शनिवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम शरिफपुर में परिजनों से बिछुड़ी 12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को स्थानीय लोगों द्वारा थाना पुलिस को सौंप दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए किशोरी के परिजनों की तलाश करना शुरू कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया से जानकारी होने पर जनपद शाहजहांपुर के थाना काट के ग्राम कुरिया कला निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने थाना पहुंचकर मदबुद्धी किशोरी की पहचान अपनी भतीजी मन्शा पुत्री देवेन्द्र पाल तोमर के रूप में की। और बताया कि मन्शा अपनी बहन मधु पत्नी दीपू निवासी तरगवा थाना जैथरा एटा के यहाँ आयी थी मंदबुद्धी होने के कारण रात मे किसी समय घर से चली आयी। इसके बाद पुलिस ने मंद बुद्धि किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। जिससे किशोरी तथा उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। मंदबुद्धी किशोरी के परिजनों एवं क्षेत्र वासियों ने पुलिस कार्य की भूरि भूरि सराहना की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129