पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए देश के हर नागरिक को अपना रक्त देकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाना होगा – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने पहलगांव में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा 27 हिंदुओं की उनका धर्म पूछकर नृशंस हत्या करने भारत सरकार से सैन्य हमला करने की मांग की। यह मांग करने के 24 घंटे के अंदर भारत पाकिस्तान युद्ध की आशंका को देखते हुए रक्त संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी के साथ हिन्दू महासभा कार्यालय में हुई वार्ता के बाद लिया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा ने वार्ता में कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला बताना देश को गुमराह करने का घातक अपराध है। यह पाकिस्तानी मुसलमानों द्वारा भारत के हिंदुओं पर हमला था। उनका। धर्म पूछकर मारा गया जो प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध आरंभ कर दिया है। इस युद्ध का अंत पाकिस्तान नामक आतंकवादी राष्ट्र के अंत के साथ करना भारत के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में युद्ध होने की संभावना प्रबल है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को संभावित युद्ध की परिस्थितियों को देखते सैनिकों का मनोबल बढ़ाने एवं घायल होने वाले सैनिकों के जीवन रक्षा के लिए रक्त संग्रह करने का परामर्श दिया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा के प्रस्ताव को मान लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सभी प्रदेशाध्यक्षों को अपने अपने सभी जिलों और नगरों महानगरों में सैनिकों के लिए रक्त संग्रह हेतु रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए देश के हर नागरिक को अपना रक्त देना होगा। रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्र होने वाला यह रक्त सैनिक ब्लड बैंक के सुरक्षित रखा जाएगा। सीमा पर लड़ने वाले सैनिकों के घायल होने पर उनका जीवन बचाने में देशवासियों से संग्रहीत रक्त का उपयोग किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सैनिकों की जीवन रक्षा के लिए पृथक सैनिक ब्लड बैंक बनाने और समस्त देशवासियों से देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए रक्तदान करने की अपील जारी करने की मांग की। हिन्दू महासभा ने इस आशय का एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

बी एन तिवारी ने कहा कि रक्तदान शिविरों से जहां सैनिकों के लिए रक्त संग्रह होगा, वहीं देश की जनता को देशभक्ति के साथ उनके रक्तदान से देश और सनातनियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके रक्त के योगदान का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में हर भारतवासी के रक्त की जरूरत है। सैनिकों के लिए रक्तदान की प्रवृति को प्रोत्साहित करके हम अपने योद्धा सैनिकों के प्राण बचाने के साथ अपनी सैन्य शक्ति और अपनी सुरक्षा तंत्र को प्रभावशाली बलशाली बना सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129