उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ आरोपी ने किया दुषकर्म

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रकाश में आया है।सोमवार की रात आरोपी ने बहाने से अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपी घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर सरकारी नल से पानी लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने किशोरी को बहाना बनाकर अपने घर में बुला लिया। वहां आरोपी ने कमरा बंद करने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

दर्द से छटपटाती हुई पीड़िता जब लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इस पर आरोपी घर के बाहर पड़ा छोड़ कर भाग गया। जानकारी होने के बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129