हिन्दू महासभा ने प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन कर नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया उद्घोष – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यालय बुराड़ी विधानसभा के संत नगर मेन रोड पर खोला गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ करते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगल कामना की गई। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, महामंत्री शिवा गोस्वामी, मुख्य सलाहकार दिनेश कुमार और महिला नेता मोनिका शर्मा, विजय पार्चा ने हवन में पूर्णाहुति दी। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।

बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही हिन्दू महासभा दिल्ली नगर निगम चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट गई है। हिन्दू महासभा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बहुमत हासिल कर अपना मेयर बनाएगी। उन्होंने हिन्दू महासभा की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाना, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाना और सनातन धर्म, सनातन संस्कृति तथा सनातनी मूल्यों की रक्षा करना हिन्दू महासभा की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने दिल्ली के हिन्दू नागरिकों से प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा के नेतृत्व में हिन्दू महासभा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कार्यकाल आम जनता को समर्पित करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उन्हें नागरिक सुविधा उपलब्ध करवाने के दिशा में प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने दिनेश कुमार को प्रदेश का मुख्य परामर्शदाता मनोनीत करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में कार्यालय खोले जाएंगे और सदस्यता अभियान के माध्यम से हिन्दू महासभा का विस्तार किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी ने कहा कि हिन्दू महासभा युवा वर्ग को हिन्दू महासभा से जोड़ने का विशेष प्रयास कर रही है। दिल्ली की युवा पीढ़ी ही हिन्दू महासभा की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने में सक्षम है। मुख्य सलाहकार दिनेश जी ने अपने मनोनयन पर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करेंगे। उन्होंने बुराड़ी विधानसभा में चल रहे नशीले पदार्थों की बिक्री और सेक्स रैकेट को बंद करवाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129