विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने हिंदुओं की हत्याओं और हो रहे अत्याचार पर किया आक्रोश प्रकट

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

 

 

पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

जयपुर। विश्व सनातन संघ के

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा हिंदुओं को निशाना बनाने और उनकी हत्या करने पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने हिंदुओं की हत्याओं पर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हिन्दू तनिक भी सुरक्षित नहीं हैं। कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्देश एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती स्थाई समाधान नहीं हो सकता। राज्य की

 

ममता बनर्जी सरकार का जेहादियों और हत्यारों को संरक्षण प्रदान है। हिन्दू विरोधी सरकार की बर्खास्तगी और राष्ट्रपति शासन ही स्थाई समाधान का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद हिंदुओं की लाशों से पाटा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदुओं की जरा भी परवाह नहीं है। वो और उनकी सरकार तुष्टिकरण के नीति के चलते पश्चिम बंगाल को मुस्लिम राज्य घोषित करवाने के षडयंत्र में लिप्त हैं। विश्व सनातन संघ उनके इस षडयंत्र को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129