हिन्दू महासभा आगरा जिला कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

आगरा, अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी की अनुशंसा पर अनुशासनहीनता के आरोप में आगरा जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कार्यकारिणी के साथ हिन्दू महासभा के सभी प्रकोष्ठों को भी भंग किया गया है। नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन 15 दिन बाद किया जाएगा।

हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा जिला के पदाधिकारी पूरी तरह से अनुशासनहीनता की सारी हदें लांघ चुके हैं। जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को नहीं दी जाती है और न ही प्रदेश नेतृत्व से परामर्श या अनुमति ली जाती है। जिला पदाधिकारियों के आयोजनों को लेकर जब प्रशासन द्वारा प्रदेश नेतृत्व से संपर्क किया जाता है तो जानकारी के अभाव में प्रदेश नेतृत्व प्रशासनिक अधिकारियों को सटीक उत्तर नहीं दे पाते। इस वजह से हिन्दू महासभा की छवि धूमिल होती है और प्रशासनिक अधिकारियों को भी हैरान परेशान होना पड़ता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया ने आज जारी बयान में बताया कि जिला कार्यकारिणी भंग होने से जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा, हिन्दू महिला सभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौड़ और हिन्दू युवक सभा पदाधिकारियों द्वारा मनोनीत सभी पदाधिकारी पदमुक्त हो चुके हैं।

जारी बयान के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से प्रदेश नेतृत्व को यह जानकारी भी मिली थी कि वर्तमान जिला कार्यकारिणी में अनेक जिला पदाधिकारियों के गौमांस विक्रेताओं और गौ तस्करों से भी मधुर संबंध हैं। इन पदाधिकारियों पर हिन्दू महासभा की आड में गौतस्करों का सहयोग करने के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इस आरोप में कुछ पदाधिकारी जेल में भी रह चुके हैं और इन आरोपों से हिन्दू महासभा की छवि धूमिल हो रही थी। हिन्दू महासभा की छवि को दागदार होने से बचाने के लिए आगरा जिला कार्यकारिणी का भंग किया जाना अनिवार्य हो गया था।

जारी बयान के अनुसार 15 दिन के अंदर नई जिला कार्यकारिणी और प्रकोष्ठ अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। आज के बाद भंग कार्यकारिणी का कोई कार्यकर्ता अपने पद का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129