हिन्दू महासभा ने स्वातंत्र्य समर में सशस्त्र क्रांति का नेतृत्व कर देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के 111 वें स्थापना दिवस पर पूरे देश में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संदेश में हिन्दू महासभा के गौरवशाली इतिहास पर कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और आर्यसमाजी स्वामी श्रद्धानंद के प्रयासों से 13 अप्रैल 1915 को देवभूमि हरिद्वार में गंगा के तट पर लाखों हिंदुओं की उपस्थिति में अखिल भारत हिन्दू महासभा की स्थापना हुई। कासिम बाजार के महाराजा मनींद्र चंद्र नंदी हिन्दू महासभा के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपत राय, स्वामी श्रद्धानंद, वीर सावरकर, भाई परमानंद के नेतृत्व में हिन्दू महासभा पल्लवित और पुष्पित हुई।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद में हिन्दू महासभा ने सशस्त्र क्रांति का नेतृत्व करते हुए क्रांतिकारी योद्धाओं का सहयोग कर भारत को ब्रिटिश हुकूमत से 15 अगस्त को स्वतंत्र करवाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत को स्वतंत्रता कांग्रेस और महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति से नहीं, वरन हिन्दू महासभा की सशस्त्र क्रांति से मिली है। हिन्दू महासभा ने देश विभाजन का पुरजोर विरोध किया, किंतु ब्रिटिश हुकूमत को कांग्रेस का सहयोग मिलने से देश विभाजन को नहीं रोक सकी। विश्व के मानचित्र पर पाकिस्तान नामक इस्लामिक राष्ट्र का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा ने देश विभाजन को कभी स्वीकार नहीं किया और भारत को पुनः अखंड बनाने के लिए आज भी संघर्ष कर रही है। हिन्दू महासभा ने स्थापना दिवस पर वीर सावरकर के अखंड भारत निर्माण का अधूरा मिशन पूरा करने का संकल्प लिया।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ने स्वतंत्रता संग्राम को नई धार देने के लिए सन 1925 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। संघ द्वारा हिन्दू नौजवानों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें ब्रिटिश सेना में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वीर सावरकर की प्रेरणा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान पहुंचकर जापान हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रास बिहारी बोस से आजाद हिन्द फौज की कमान अपने हाथों में लेकर दिल्ली चलो का नारा दिया। ब्रिटिश सेना में हिन्दू महासभा और संघ द्वारा शस्त्र प्रशिक्षण प्राप्त ब्रिटिश सेना में शामिल हुए लाखों सैनिकों ने आजाद हिन्द फौज के विरुद्ध हथियार उठाने से मना कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का समर्थन किया। ब्रिटिश हुकूमत को ब्रिटिश सेना के हिन्दू सैनिकों के इस विद्रोह से भयभीत होकर भारत को स्वतंत्र करने पर विवश होना पड़ा।

जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा के नेतृत्व में हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद में हिन्दू महासभा के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र भाटी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में जलियांवाला बाग नरसंहार में बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान का स्मरण किया। महाराष्ट्र के अमरावती जनपद में प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाते हुए देश को जेहादी, अलगाववादी, आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों से मुक्त करवाने का संकल्प लिया गया। मुंबई में हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने एक कार्यक्रम में हिंदुओं को जातिमुक्त समरस हिन्दू समाज बनाने का संकल्प दिलवाया।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री और हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन कर हिन्दू महासभा की भावी नीतियों और कार्यक्रमों का निर्धारण कर देशवासियों से हिन्दू महासभा से जुड़ने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में मैनपुरी, प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में मथुरा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में गोरखपुर में स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129